Govardhan Puja and Gaura-Gauri Festival 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व की बधाई

Chhattisgarh 10 November 2026 (12)

post

रायपुर, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा और प्रदेश के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता गौरा-गौरी से राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की है।

Advertisement

​प्रकृति और गौवंश के संरक्षण का प्रतीक गोवर्धन पूजा

​अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें पर्यावरण, प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ-साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता का अमूल्य संदेश देती है।

​लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व गौरा-गौरी

​मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व गौरा-गौरी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत करता है।

​मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से प्रदेश के खेत-खलिहान हमेशा धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली आए और हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे।

You might also like!