Breaking
- Festival News: कमरछठ 2026 में जानिए अंग्रेजी मिर्च, पसहर चावल और छह भाजी का म...
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 2 दिन में सोना ₹8,700 और चांदी ₹28,300 टूटी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों के नए रेट

वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और घरेलू स्तर पर निवेशकों की ताबड़तोड़ मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को समाप्त हुए कारोबारी सत्र में सोना ₹1,100 गिरकर ₹1,64,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और यह ₹600 फिसलकर ₹2,71,700 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महज दो दिनों के भीतर सोने की कीमतों में ₹8,700 और चांदी में ₹28,300 की रिकॉर्ड गिरावट आई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के बाद अब बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा भुनाना शुरू कर दिया है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें 'भरभरा' कर नीचे आ गई हैं। हालांकि, वैश्विक तनाव के कारण कीमतों को अभी भी एक 'सेफ हेवन' सपोर्ट मिल रहा है, जिससे गिरावट सीमित रहने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों में आज (7 मार्च 2026) के संभावित रेट:
शनिवार सुबह के रुझानों के अनुसार, विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
शहर 24K सोना (प्रति 10 ग्राम) 22K सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,61,270 ₹1,47,840
मुंबई ₹1,61,120 ₹1,47,690
रायपुर ₹1,61,120 ₹1,47,690
चेन्नई ₹1,63,190 ₹1,49,590







