Breaking
- Raipur Municipal Corporation: OTS योजना से बकाया संपत्तिकर निपटाने का फैसला, ...
- Bastar Olympics 2026: 1 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीयन, नवंबर में विकासखंड स्तर ...
- Nasha Mukti Padyatra: देवेंद्र नगर से लाल चौक तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
- Chhattisgarh Cabinet: अतिथि व्याख्याता नीति में नए प्रावधान, पूर्व अग्निवीरों...
- Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को...
- Murder Case: निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 17 वर्षीय नाबाल...
- Raipur Meat Ban: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रत...
- Tribal Rights Protest: 30 पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाई जल-जंगल-जमीन की आवाज,...
- Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ...
- Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गु...
Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त

अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर के मैडम चौक के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार 60 वर्षीय अख्तर अली को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अख्तर अली राजिम के मस्तान शाह दरगाह के पास रहते थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वे स्कूटी क्रमांक CG 04 DZ 4083 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गोबरा नवापारा के मैडम चौक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अख्तर अली को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे गोबरा नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की पतासाजी की जा रही है।
रेत परिवहन को लेकर भी उठे सवाल
हादसे के बाद क्षेत्र में रेत के उत्खनन और परिवहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजिम क्षेत्र के समीप पितईबंद में रेत उत्खनन और उसके परिवहन का कारोबार लंबे समय से चर्चा में है। उनका आरोप है कि राजिम क्षेत्र से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत गोबरा नवापारा की ओर लाई जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमानी पेट्रोल पंप के बाजू में रेत का स्टॉक किया जाता है, जहां से जेसीबी की मदद से हाईवा वाहनों में रेत लोड की जाती है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।






