Breaking

गरियाबंद में फूड पॉइजनिंग का कहर: शादी के खाने के बाद 44 ग्रामीण बीमार, दो गांवों में मचा हड़कंप

Chhattisgarh RRT News Desk 23 February 2026

post

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से फूड पॉइजनिंग की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ शादी के 'चौथिया' कार्यक्रम में भोजन करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के 44 ग्रामीण अचानक बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रभावितों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है।

Advertisement

शादी से लौटते ही बिगड़ने लगी तबीयत

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण एक वैवाहिक कार्यक्रम (चौथिया) में शामिल होने गए थे। वहां भोजन करने के बाद जब वे अपने गांव वापस लौटे, तो अचानक उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इस घटना में ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई के 17 ग्रामीण और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव के 27 ग्रामीण शिकार हुए हैं। देखते ही देखते बीमारों की संख्या 44 तक पहुँच गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया।

स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, स्थिति नियंत्रण में

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ वीएस नवरत्न के निर्देश पर उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में तत्काल विशेष शिविर लगाया गया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का एक दल प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर भी जांच कर रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 40 से अधिक मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा चुका है और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम कोसमी सेक्टर में लगातार निगरानी रखे हुए है।

You might also like!