रायपुर।*गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय आरोपी कुणाल नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि इसी तारतम्य में 19.02.26 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रान्तर्गत गोंदवारा ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुणाल नाइक निवासी ओढ़िसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसके पास थैला में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कुणाल नाइक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 1.587 किलोग्राम गांजा कीमती 79,350/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 20 (बी ) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेज पर कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी- कुणाल नाइक पिता करुण नाइक उम्र 21 साल निवासी बालांगीर ओढ़ीसा हाल पता गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर।*








