Breaking

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने गंगरेल बांध में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

Chhattisgarh 04 June 2026 (21)

post

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित प्रसिद्ध गंगरेल बांध (Ravi Shankar Sagar Dam) से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने पति की कथित प्रताड़ना और रोज-रोज के घरेलू विवाद से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला अपनी महज डेढ़ साल की मासूम बेटी को बांध के किनारे अकेला छोड़कर पानी में कूद गई। महिला को छलांग लगाते देख वहां मौजूद सैलानियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

Advertisement

राहत की बात यह रही कि जैसे ही महिला पानी में कूदी, वहां आस-पास मौजूद सजग नागरिकों और नाविकों ने बिना वक्त गंवाए मुस्तैदी दिखाई। उन्होंने पानी में छलांग लगाकर किसी तरह महिला को डूबने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। लोगों की मदद से महिला को तत्काल इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मायके में रह रही थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, आत्मघाती कदम उठाने वाली महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद और पति के दुर्व्यवहार के कारण वह पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे वह गहरे तनाव में थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

You might also like!