Breaking

Gandhi-Shastri Jayanti 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी और शास्त्री को किया नमन, कहा- सत्य-अहिंसा के आदर्श देते रहेंगे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

Chhattisgarh 02 October 2026

post

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। गांधी का जीवन सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा दिया गया ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों तथा किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण संदेश देते हैं।

You might also like!