Breaking

Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों के गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Chhattisgarh 27 October 2026 (6)

post

छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए नक्सलियों के गुप्त ठिकाने पर की गई है।

Advertisement

विशेष अभियान के दौरान हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि वांगेटुरी क्षेत्र के माचुवांचा गांव के जंगल में नक्सलियों ने हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा छिपाकर रखा है। इस सूचना के आधार पर 27 अक्टूबर को एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विशेष अभियान दल (C-60 या एसओजी) की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की एक टीम को तुरंत जंगल में रवाना किया गया। सघन तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में डंप किए गए हथियारों और अन्य विस्फोटक सामग्रियों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला और उन्हें जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में नक्सलियों के नापाक मंसूबों को करारा झटका लगा है।

You might also like!