Breaking

G CRIME : रिश्तों का खूनी अंत: करोड़ों की जमीन के लिए सगे भाई ने ही दी सुपारी, रिटायर्ड लेखापाल की हत्या कर लाश को जंगल में गाड़ा, 15 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 31 March 2026

post

CG CRIME : मुंगेली/लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर कालिख पोत दी है। लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर में एक सगे भाई ने ही अपने बड़े भाई की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मास्टरमाइंड परिजनों समेत 11 आरोपियों और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement


लापता लेखापाल की तलाश में खुला खूनी राज

रिटायर्ड लेखापाल दामोदर राजपूत 21 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच में ही कुछ संदेहास्पद लगा। मुंगेली पुलिस ने जब 'त्रिनयन एप' और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक सफेद रंग की ईऑन कार संदिग्ध नजर आई। इसी कार ने पुलिस को हत्या के उस मंजर तक पहुँचाया जिसे बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया था।


करोड़ों की जमीन और फर्जी 'वचनपत्र' का खेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दामोदर राजपूत के पास करोड़ों की जमीन और संपत्ति थी। इसी दौलत को हड़पने के लिए मृतक के सगे भाई, भतीजे और अन्य परिजनों ने मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने पहले कूटनीतिक तरीके से फर्जी वचनपत्र तैयार करवाए। जब बात नहीं बनी, तो सुपारी देकर हत्या की प्लानिंग की गई।


गमछे से घोंटा गला

वारदात के दिन आरोपियों ने सुनसान रास्ते पर दामोदर को घेर लिया और गमछे से गला घोंटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने लाश को कवर्धा जिले के पंडरिया स्थित जंगलों में ले जाकर रेत में दफन कर दिया। 


गुमराह करने की साजिश

हत्यारों ने पुलिस और समाज को गुमराह करने के लिए फिल्म 'दृश्यम' जैसी साजिश रची। कत्ल के बाद मृतक का मोबाइल फोन लेकर आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज इलाहाबाद चले गए। वहां उन्होंने मोबाइल को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया ताकि पुलिस लोकेशन के आधार पर यह समझे कि दामोदर राजपूत घर छोड़कर साधु बन गए हैं और तीर्थ यात्रा पर निकल गए हैं।


15 आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार रुपये जब्त

मुंगेली पुलिस की तत्परता से इस पूरी साजिश की परतें खुल गईं। पुलिस ने इस मामले में कुल 11 बालिग आरोपी और 4 नाबालिगों को पकड़ा है। हत्या में इस्तेमाल की गई ईऑन कार जब्त की गई है। सुपारी के रूप में दिए गए 96 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

You might also like!