Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Flood Alert: 300 से ज्यादा बस्तियां बाढ़ की चपेट में, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जगदलपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 से अधिक बसाहटें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 6 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया है।

इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।
जगदलपुर शहर से लगे डोंगा घाट क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी भर गया है। यहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सुबह करीब 7:30 बजे हेलीकॉप्टर को क्षेत्र में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।







