Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के गोट गांव में फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत, कई ग्रामीण गंभीर

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत डूंगा के गोट गांव में गुरुवार को छट्ठी समारोह के सामूहिक भोज के बाद फूड पाइजनिंग से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छट्ठी समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया। कुछ ही घंटों के भीतर लोगों में उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ ही बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे।

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना काफी मुश्किल रहा। तब तक पांच बच्चों को मौत हो चुकी थी, कई अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए। नारायणपुर जिला अस्पताल और भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की टीमें तत्काल गोट गांव भेजी गईं।
भोजन के सैंपल फूड लैब भेजे गए
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि स्वास्थ्य अमला घटनास्थल पर उपचार कर रहा है। प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग को संभावित कारण बताया जा रहा है। भोजन के सैंपल फूड लैब में परीक्षण को भेजा गया है, ताकि वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज कर रही हैं।







