Breaking

Raipur Fire News: पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की इमारत में लगी भीषण आग, होम डेकोरेशन शॉप का सामान जलकर खाक

Chhattisgarh 25 October 2026 (19)

post

राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक बिल्डिंग में रविवार को भीषण आग लग गई। आसमान में काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Advertisement

लाखों के नुकसान की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की बिल्डिंग के चौथे माले पर एक होम डेकोरेशन की दुकान संचालित है, जिसमें अचानक आग भड़क उठी।

बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि चौथे माले पर रखा फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस दुर्घटना से दुकान संचालक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

You might also like!