Breaking

फरार वारंटी सहित 3 आरोपी 556 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार

Chhattisgarh 21 February 2026

post


Advertisement

रायपुर।फरार वारंटी सहित 03 आरोपियों को 556 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 02 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे दोपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

 पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर मोटर सायकल एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल कुमार शाह, अविनाश कुमार एवं रोशन यादव होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित टेबलेट निट्राजेपम एवं स्पासमो टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में तीनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।


जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल कुमार शाह, अविनाश कुमार एवं रोशन यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें *कुल 556 नग प्रतिबंधित टेबलेट निट्राजेपम एवं स्पासमो कीमती लगभग 2,22,400/- रूपये तथा प्रकरण से संबंधित सुजुकी एक्सेस क्रमांक सी जी 04 क्यू एफ 9783 कीमती 40,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 2,62,400/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 120/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है। 


*गिरफ्तार आरोपी -*


*01. अविनाश कुमार पिता रामआश्रय सिंह उम्र 30 साल निवासी भनपुरी बाजार के पास भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।* 


*02. राहुल कुमार शाह पिता मुकेश कुमार शाह उम्र 27 वर्ष निवासी हीरापुर वीरसावरकर नगर आरडीए 208 डी ब्लॉक थाना कबीर नगर रायपुर।* 


*03. रोशन यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 20 साल निवासी नोटरी नगर टाटीबंध सी ब्लॉक थाना आमानाका रायपुर।*

You might also like!