Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. पूरे देश में आज दीवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने माने एक्टर असरानी (Asra) का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में असरानी का निधन हुआ है। बताया गया है कि असरानी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में थे। बताया गया है कि, वो फेंफड़ों की समस्या के चलते अस्पताल में थे। जिसके बाद उनका निधन हुआ है। बताया गया है कि शाम 4 बजे करीब उनका निधन हुआ है।

असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की थी और फिर राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन भी किया था। साल 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से असरानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉलीवुड की की फिल्मों में नजर आए और अपनी कॉमिक टाईमिंग के लिए मशहूर हुए। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं रहे हैं और सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।







