Breaking
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
- Khairagarh Music University: छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर...
- Electric Bus Service Durg: नवंबर से दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बस...
- Orange Oakleaf Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली की पहचान, सूख...
- Mega Railway Terminal Chhattisgarh: नवा रायपुर में मेगा रेल टर्मिनल की चर्चा ...
- Raipur Digital Arrest Scam: NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को 5 दिन तक डराया,...
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
फाफाडीह से सुभाष नगर चौक तक निगम की बड़ी कार्रवाई, दुकान के बाहर सामान रखने पर ₹17,200 का जुर्माना ...

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन ने शहर में यातायात की सुगमता और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार, आज नगर निगम जोन-2 के जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे के निर्देश पर एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई। यह कार्रवाई मुख्य रूप से फाफाडीह चौक से लेकर सुभाष नगर चौक तक के क्षेत्र पर केंद्रित थी।

इस दौरान, नगर निगम जोन-2 की टीम ने उन दुकानदारों पर सख्त एक्शन लिया जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर रखकर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था। निगम की टीम ने मौके पर ही उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों पर ₹17,200 की चालानी कार्रवाई की। जुर्माने के साथ-साथ, अतिक्रमण के तहत रखे गए 5 ठेलों सहित अन्य सामानों की भी जप्ती की गई।
निगम ने बताया कि यह कार्रवाई जनहित में और जनसुविधा की दृष्टि से की गई है। मुख्य मार्ग क्षेत्र में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से लगातार यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी और नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस त्वरित कार्रवाई से निगम क्षेत्र में नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराकर यातायात जाम की समस्या से राहत मिली है। निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।







