Breaking
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
- Organic Bastar News: दंतेवाड़ा की 930 महिला किसानों को बड़ी उपलब्धि, इमली-महु...
- Homeopathy College Raipur: नवा रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी होम...
- Firecracker Seizure: जांजगीर-चांपा में रिहायशी इलाके से 8.56 लाख के पटाखे जब्...
- Tamil Nadu Labour Case: नौकरी का झांसा देकर CG के दो मजदूरों को तमिलनाडु ले ज...
- Medicine Safety Alert: दवा खरीदते समय एक्सपायरी डेट के साथ लाल पट्टी भी देखें...
- Abujhmad Solar Water Project: अबूझमाड़ के 371 गांवों में पेयजल सुविधा का विस्...
- Chhattisgarh Drug Control: नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती की तैयारी, मुख्य सचिव...
डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार: ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीटें रिजर्व, अब 21 जून तक करें आवेदन

CG News- Raipur छत्तीसगढ़ समेत देशभर के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले बीमित श्रमिकों (Insured Persons) के बच्चों के लिए चिकित्सा शिक्षा (MBBS/BDS) के क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के आश्रित बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। इसके तहत योग्य छात्रों को कम फीस पर देश के बेहतरीन संस्थानों में डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा।

इस विशेष कोटे के अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी, जिसे अब छात्र हित में आगे बढ़ा दिया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार, अभ्यर्थी अब 21 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। समय सीमा बढ़ने से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग के प्रतिभावान बच्चों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वित्तीय और सामाजिक संबल प्रदान करना है। इसके लिए उम्मीदवार के माता-पिता का ESIC के तहत बीमित होना और छात्र का NEET परीक्षा में क्वालिफाई होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए यह योजना उनके बच्चों के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने का एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रही है।







