Breaking
- Bastar Development: अंतागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, लामकन्हा...
- Angan Milan: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का हुआ सम्मान, पोषण-स्वच्छता...
- Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4...
- Raipur Job Fair 2026: 8,720 पदों पर भर्ती, 10वीं से MBA तक युवाओं के लिए मौका
- Raipur Ganesh Jhanki Traffic Plan: 28 सितंबर को कई रास्ते रहेंगे बंद, जानें र...
- Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, ज...
- Sitapur Education Office: शिक्षकों से रिश्वत मांगने की शिकायत पर BEO को नोटिस...
- Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’...
- Scrap Action: अवैध कबाड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 टन स्क्रैप और 6 वाहन जब्त
- Bijapur Flood Relief: नेलसनार में बाढ़ के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फंसे ...
Employment Fair: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रोजगार मेले का आयोजन, 47 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मरवाही में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और शासकीय आईटीआई मरवाही के संयुक्त प्रयास से आयोजित मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जुड़ने और सीधे साक्षात्कार देने का मौका मिला।

रोजगार मेले में 7 निजी संस्थानों ने 478 रिक्त पदों की जानकारी दी थी। इन पदों के लिए ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से कुल 778 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 195 युवाओं ने मेले में पहुंचकर विभिन्न निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।
चयन प्रक्रिया के दौरान 88 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया, जबकि 47 युवाओं का अंतिम चयन हुआ। अंतिम रूप से चयनित युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की प्रक्रिया जारी बताई गई है।
कार्यक्रम में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और उन्हें कार्यक्षेत्र में लगातार सीखने, कौशल बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं और निजी संस्थानों को एक ही मंच पर आने का अवसर मिला, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न अवसरों की जानकारी मिल सकी।
इस दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के हितग्राहियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। रोजगार मेला कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक मंच के रूप में सामने आया।







