Elephant Rescue Strategy Changed : 18 मौतों के बाद वन विभाग ने बदली रणनीति, अब खुले जंगल में छोड़ने के बजाय सीधे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा 'कबरा हाथी'

Chhattisgarh 12 November 2026 (4)

post

अंबिकापुर, 12 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के सरगुजा और आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय बने और 18 लोगों की जान लेने वाले 'कबरा हाथी' के वैज्ञानिक प्रबंधन (साइंटिफिक मैनेजमेंट) को लेकर वन विभाग ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पहले विभाग की यह योजना थी कि हाथी को ट्रेंकुलाइज कर उसमें कॉलर आईडी (रेडियो कॉलर) लगाकर किसी सुरक्षित और घने नैसर्गिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इसके लिए तमोर पिंगला के घने जंगलों को उपयुक्त माना जा रहा था, जहाँ चारा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। लेकिन हाथी के आक्रामक तेवर और लगातार हो रही जनहानि को देखते हुए अब निर्णय बदल दिया गया है।

Advertisement

​सीधे रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने का निर्णय

​वन विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार, हाथी के अत्यधिक आक्रामक स्वभाव और उसके व्यवहार में सुधार की संभावना न के बराबर होने के कारण अब उसे जंगल में स्वतंत्र छोड़ने का जोखिम नहीं उठाया जाएगा।

​तय की गई नई रणनीति के तहत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद 'कबरा हाथी' को कुमकी हाथियों की मदद से सुरक्षित तरीके से ट्रक में लोड किया जाएगा। इसके बाद उसे सीधे रमकोला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा, जहाँ उसकी सतत निगरानी की जा सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि घने वन क्षेत्र में कॉलरिंग कर छोड़ देने के बावजूद उसके आक्रामक व्यवहार में बदलाव आने की संभावना बेहद कम थी, इसलिए आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह सख्त कदम उठाया जा रहा है।

You might also like!