Breaking
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
- Dussehra Celebration : बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए...
- Police Commemoration Day : छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों क...
रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों के दल से टकराई मालगाड़ी, एक हाथी गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

RRT News- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पार कर रहा हाथियों का एक दल तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस भीषण टक्कर में एक विशालकाय हाथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत एक्शन मोड में आई और रात में ही मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक पर हुआ। हाथियों का एक झुंड भोजन और पानी की तलाश में पटरी को पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट को अंधेरे में हाथियों का दल नजर नहीं आया और ट्रेन सीधे एक हाथी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी पटरी से दूर जा गिरा और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। दल के बाकी हाथी डर के मारे जंगल की ओर भाग गए।
हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टरों की विशेष टीम घटना स्थल पर पहुंची। घायल हाथी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि हाथी की जान बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं और विभाग वन्यजीव गलियारों में ट्रेनों की गति नियंत्रित करने के लिए रेलवे से संपर्क कर रहा है।







