Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
हाथियों के शावकों को भगाने के लिए फोड़े पटाखे, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी; वन विभाग ने की अपील

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम छर्रा टांगर में शनिवार को हाथियों का एक दल पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दल के साथ दो हाथी के शावक भी मौजूद थे। हाथियों के गांव में प्रवेश करते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और हाथियों के आक्रामक होने की आशंका भी बढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से हाथियों के करीब न जाने तथा उन्हें उकसाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जंगली हाथियों को पटाखों या पत्थरों से भगाने का प्रयास करना खतरनाक हो सकता है और इससे मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी वन्यजीव गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।







