Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
शिक्षा व्यवस्था पर सरकार सख्त, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बस्तर कलेक्टोरेट में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में उन्होंने अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूलों को पुनर्जीवित करने, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री ने प्राथमिक स्तर पर गणित, हिंदी और अंग्रेजी की मजबूत नींव तैयार करने के लिए कैलेंडरवार और विषयवार पढ़ाई, नियमित रिवीजन टेस्ट तथा यूनिट टेस्ट आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और नेटवर्क विहीन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक में नामांकन, ड्रॉपआउट, शिक्षकों की उपलब्धता, रिक्त पद, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति, गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण, सरस्वती साइकिल योजना, मध्यान्ह भोजन तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर सुधारात्मक कदम उठाने और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों को पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए।
बैठक से पहले मंत्री ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल और उपहार वितरित कर उन्हें नियमित अध्ययन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







