Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन: वित्तीय गड़बड़ी में प्रधानपाठिका और लेखापाल निलंबित, 4 शिक्षकों पर भी गिरी गाज

RRT News- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा विभाग के भीतर चल रहे कूटरचना और वित्तीय गड़बड़ी के बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। इस गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अंबिकापुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. दिनेश झा ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। डीईओ ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में एक प्रधानपाठिका और एक लेखापाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन के इस सख्त एक्शन से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, विभाग में शासकीय पैसों के हेरफेर और फर्जीवाड़े को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को संज्ञान में लेते हुए जब पड़ताल की गई, तो प्रथम दृष्टया प्रधानपाठिका और लेखापाल की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने बिना कोई देरी किए दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। शिक्षा विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निलंबन की इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही शिक्षा विभाग ने शासकीय कार्यों में कोताही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी चाबुक चलाया है। जिले में चल रहे महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में चार शिक्षकों पर भी गाज गिरी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन चारों शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया है।







