Breaking
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
- Road News: बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, शिक्षक दिवस कार्यक्रम में दो घंटे देर स...
- Security News: पुष्पपाल के जंगल में मिला नक्सली डंप, पिस्टल-वॉकी-टॉकी समेत वि...
- Crime News: बच्चों को डराकर जेवर-कैश लेने का आरोप, महिला और पति पर केस; 11 वर...
भारत निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन, 16 राज्यों के 260 से अधिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए दूसरे एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में देश के 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से मीडिया नोडल अधिकारी, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी तथा जनसंपर्क विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 260 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी प्रसार, जनजागरूकता बढ़ाने तथा डिजिटल और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग को लेकर अधिकारियों की क्षमता का विकास करना था। इस दौरान निर्वाचन आयोग की संचार रणनीतियों, मीडिया समन्वय और मतदाता जागरूकता अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक तथा राज्य के सभी 33 जिलों के जिला जनसंपर्क अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए। अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी संचार प्रणाली को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न राज्यों के अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया।







