Breaking

दुर्ग एवं हटिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया

Chhattisgarh 22 January 2026

post


Advertisement

रायपुर:- 22 जनवरी,  2026 

  रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा दिनांक 30 जनवरी, 2026 तक चल रही है, जिसके  परिचालन में 08 फेरो का विस्तार दिनांक 27 फरवरी, 2026 तक किया गया है । 


                           08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार) का परिचालन दिनांक 03 से 26 फरवरी, 2026 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी  08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार) का परिचालन दिनांक 04 से 27 फरवरी, 2026 तक विस्तार किया गया है ।

You might also like!