Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
Durg News: पाइप–सेनेटरी दुकान में बड़ी चोरी, शटर तोड़कर 2.25 लाख नकद ले उड़े चोर
नेवई थाना क्षेत्र की घटना, CCTV बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने दी वारदात को अंजाम

Pipes Aur Sanitary Ki Dukan Me Chori | दुर्ग।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नेवई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चोरों ने पाइप और सेनेटरी की एक दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर में रखे करीब 2 लाख 25 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कृष्णा टॉकीज रोड स्थित मैत्री नगर की है। यहां उमाकांत यादव की पाइप और सेनेटरी की दुकान स्थित है। रविवार शाम को दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे। देर रात करीब ढाई बजे गली में तैनात चौकीदार ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे।
दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर पूरी तरह से टूटा हुआ था और अंदर रखा लॉकर भी खुला पड़ा था। लॉकर की जांच करने पर उसमें रखे 2 लाख 25 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना नेवई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी के वक्त दुकान का CCTV कैमरा बंद था। जांच में यह भी पता चला कि रविवार शाम दुकान बंद करते समय कर्मचारी ने लाइट के साथ-साथ CCTV कैमरे का बटन भी बंद कर दिया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बिना किसी डर के चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है और उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।







