Breaking

Brutal Rape - मासूम से दरिंदगी की पुष्टि: पड़ोसी ने अपहरण कर किया रेप, पहचान छुपाने मुंह बांधकर बोरे में फेंका

Chhattisgarh 11 April 2026 (30)

post

RRT News - दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पांच साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में इस जघन्य अपराध का खुलासा होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पड़ोसी ही निकला, जिसने भरोसे का कत्ल करते हुए इस मासूम की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की संजीदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने मासूम का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की। पकड़े जाने के डर से और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने बच्ची का मुंह कपड़े से बांध दिया और उसे एक बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। बच्ची काफी समय तक उस बोरे में तड़पती रही, लेकिन वक्त रहते उसे बरामद कर लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। मासूम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

इस घटना के बाद दुर्ग के उतई इलाके में भारी जन-आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अपहरण सहित हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने भी इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

You might also like!