Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
घर में छापते थे नकली नोट, साप्ताहिक बाजार में खपाते थे पति-पत्नी, 1.70 लाख के नकली नोट जब्त
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कलर प्रिंटर से 500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में चला रहे थे दंपति

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट छापने और खपाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर, कागज और करीब 1.70 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस को 29 दिसंबर को रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को पकड़ लिया गया।
सब्जी खरीदने के बहाने खपाए नकली नोट
शिकायतकर्ता तुलेश्वर सोनकर (40 वर्ष) निवासी ग्राम सिलपट, धमतरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरिता सोनकर के साथ रानीतराई बाजार में सब्जी बेचने आया था। शाम करीब 5:30 बजे एक पुरुष और महिला ने 60 रुपये की मटर-मिर्च खरीदी और 500 रुपये का नोट दिया। बाद में बाजार में नकली नोट चलने की चर्चा होने पर गल्ले की जांच की गई, तो नोट नकली निकला।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने पूरे बाजार में इसी तरह नकली नोट खपाए थे।
घर में छापते थे नकली नोट
आरोपी अरूण तुरंग ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन कलर प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन और पेपर मंगवाकर घर में ही 500 रुपये के नकली नोट छापे। इन नोटों को काटकर पहले पाटन बाजार और फिर रानीतराई साप्ताहिक बाजार में चलाया जा रहा था।
1.70 लाख रुपये के नकली नोट जब्त
पुलिस ने आरोपियों के निवास ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर में तलाशी के दौरान—
फोटो कॉपी मशीन
कलर प्रिंटर
कागज
1,65,300 रुपये नकली नोट
मौके से जब्त 5,200 रुपये
इस तरह कुल 1,70,500 रुपये (500, 200, 100 रुपये के नकली नोट) जब्त किए गए l
कानूनी कार्यवाही
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में
अपराध क्रमांक 123/2025
धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
आरोपी
1️⃣ अरूण तुरंग – उम्र 50 वर्ष
2️⃣ राखी तुरंग – उम्र 40 वर्ष
निवासी – ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर







