Breaking
- Office Desk Job Side Effects: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने से हो रहा है गर्द...
- Aaj Ka Rashifal: आज बन रहा है खास 'वृद्धि योग', मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए...
- Dussehra 2026: प्रदोष काल में ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस प्राची...
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस...
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
Durg Crime News: 2 हजार के लिए युवक की हत्या, मामा-भांजा ने मिलकर पीट पीटकर बेरहमी से मार डाला, 3 लोग गिरफ्तार

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिर्फ 2 हजार के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी (Durg Murder News) गयी. तीन लोगों ने मिलकर युवक को मार डाला. पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
Durg Crime News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिर्फ 2 हजार के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी (Durg Murder News) गयी. तीन लोगों ने मिलकर युवक को मार डाला. पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

2 हजार के लिए युवक की हत्या
मामला जिले के अंडा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान अंडा थाना क्षेत्र के अंडा गांव के रहने वाले ओंकारेश्वर सिंह (25) के रूप में हुई है. 11 नवंबर को यह वारदात हुई. 3 युवकों ने जमकर ओंकारेश्वर सिंह के साथ मार पीट की. फिर उसे बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक़, ओंकारेश्वर सिन्हा ने अजीत ढीमर नाम के शख्स से 2 हजार रुपए उधार लिए थे. अजीत पिछले कई दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था. लेकिन ओंकारेश्वर सिन्हा पैसे नहीं लौटा नहीं रहा था. 11 नवंबर की रात अजीत ओंकारेश्वर से पैसे की मांग करने पहुंचा. उसके साथ दोस्त चेतन ढीमर और भांजा नरेश भी था. लेकिन ओंकारेश्वर सिन्हा ने पैसे नहीं दिए जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.
लात-घूंसों और डंडे से पीटा
वहीं, आरोपियों अजीत ढीमर ने ओंकारेश्वर सिन्हा के मोबाइल पर कुछ पैसे को लेकर अर्नलग मैसेज कर दिया. जिससे देखकर ओंकारेश्वर को गुस्सा आ गया. ग़ुस्से में वो अजीत ढीमर के पास पंहुचा. उनके बीच विवाद हुआ. उसके बाद तीनो आरोपियों ने ओंकारेश्वर की पिटाई कर दी. लात-घूंसों और डंडे से पीटपीटकर ओंकारेश्वर को मार डाला.
युवक की मौत
पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना परिजन को दी गयी. ओंकारेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीँ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. तीनो से पूछताछ की गयी.तीनो ने अपना गुनाह कुबूल किया. जिसके बाद पुलिस ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.






_m.webp)
