Breaking
- Diwali Home Decor Tips 2026: दिवाली पर छोटे घर को दें लग्जरी और मॉडर्न लुक, इ...
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
चिकित्सा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव: डॉ. पल्लवी दुबे ने नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में देश भर में किया टॉप, दिल्ली में मिला गोल्ड मेडल

CG News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा जगत में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। डॉ. पल्लवी ने बेहद कठिन माने जाने वाले नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स (किडनी रोग विशेषज्ञ) की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान (All India Rank-1) हासिल कर एक अभूतपूर्व मिसाल कायम की है। इस शानदार गौरव के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया है।

डॉ. पल्लवी दुबे वर्तमान में बेंगलुरु के सुप्रसिद्ध मनिपाल हॉस्पिटल में बतौर नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी इस असाधारण उपलब्धि और कड़ी मेहनत को सराहने के लिए नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहाँ देश के चुनिंदा चिकित्सा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. पल्लवी दुबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल और 'नेशनल सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' से नवाजा। रायपुर की बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय और युवाओं को इससे आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।







