Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
विकास प्राधिकरण को मिला नया उपाध्यक्ष, डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने नए उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायपुर के सुनियोजित और समग्र विकास में आरडीए की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जय प्रकाश शर्मा के प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। वहीं आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने कहा कि उनके नेतृत्व में जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
पदभार संभालने के बाद डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप रायपुर के सुनियोजित विकास, आधुनिक अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।







