Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
जिला कोर्ट में पारिवारिक रंजिश: पेशी पर आए भाई ने सगे भाई पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

CG News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कोर्ट परिसर में पेशी के लिए पहुंचे दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना उग्र हो गया कि एक भाई ने आव देखा न ताव और अपने ही सगे भाई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अदालत परिसर के भीतर दिनदहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष से वहां मौजूद वकीलों, मुवक्किलों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। हमले के बाद लहूलुहान होकर पीड़ित वहीं गिर पड़ा, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को मौके पर ही दबोच लिया।
गंभीर रूप से घायल भाई को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कि आखिर कड़ी चेकिंग के बावजूद आरोपी धारदार हथियार लेकर अंदर कैसे प्रवेश कर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।







