Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
Dhurandhar Box Office Collection : 800 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर, पुष्पा 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन दर्शकों का उत्साह अभी भी कम नहीं हुआ है। लोग फिल्म को बार-बार थिएटर में देखने पहुंच रहे हैं और इसका सीधा असर कमाई पर दिख रहा है।

30 दिन में 800 करोड़ पार
- ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- दूसरे हफ्ते फिल्म ने 261.5 करोड़ और तीसरे हफ्ते 189.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने 115.70 करोड़ रुपये बटोरे।
29वें दिन फिल्म ने 9.70 करोड़ और 30वें दिन 12.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 30 दिनों में फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 806.80 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ भारत में 800 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
31वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा
31वें दिन भी फिल्म की कमाई जबरदस्त रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6 बजे तक फिल्म ने 10.07 करोड़ रुपये कमा लिए। अब कुल कलेक्शन 817.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2: द रूल’का हिंदी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ 812 करोड़ रुपये के साथ हिंदी में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।
रणवीर सिंह का आगे का प्लान
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे, जिसे जय मेहता निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन के दिखाई देने की भी चर्चा है। इसके अलावा रणवीर की डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ को 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है और रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।







