Breaking

भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को रौंदा, 5 की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh 31 May 2026 (35)

post

CG News- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली दुर्घटना सामने आई है। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रैरुमा चौकी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित भारतमाला सड़क पर एक तेज रफ्तार भारी अज्ञात वाहन ने मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। काजूबाड़ी के पास हुए इस भयावह हादसे में 7 बैलों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 बैलों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात या अलसुबह के वक्त का बताया जा रहा है, जब मवेशी सड़क पर बैठे या पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बैलों को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे, तो सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मृत और घायल बैलों को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों बैलों का मौके पर ही आपातकालीन उपचार शुरू किया गया है। वहीं, मृत बैलों के शवों को सड़क से हटाकर उनका अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने भारतमाला सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और आवारा मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

You might also like!