Breaking

Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

Chhattisgarh 05 September 2026

post

धमतरी, 5 सितंबर 2026। विकसित भारत-जी राम जी के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय, अमृत सरोवर और पंचायत भवन का जायजा लिया, जबकि ग्राम पंचायत चरमुड़िया के आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी देखा।

Advertisement

श्रमिकों से की बातचीत, मजदूरी भुगतान की जानकारी ली

ग्राम पंचायत धूमा में बालिका शौचालय निर्माण का निरीक्षण करते हुए तारन प्रकाश सिन्हा ने मौके पर काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने मजदूरी भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गांव में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। सरोवर से स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मछली पालन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समूह के सदस्यों से आयवर्धक गतिविधियों और आजीविका के साधनों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की आय बढ़ाने वाले कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

QR कोड स्कैन कर विकास कार्यों की ली जानकारी

पंचायत भवन में आयुक्त ने QR कोड स्कैन कर ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देखी। इसके साथ ही क्लार्ट ऐप और युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बन रहे आवासों की प्रगति की जानकारी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक से ली। अधिकारियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों को समय पर पूरा कराने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

ग्राम पंचायत चरमुड़िया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर तारन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र के संचालन, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और केंद्र की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार हो कार्ययोजना

दौरे के बाद जनपद पंचायत कुरूद कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार करने, प्रस्तावित कार्यों को Secure और युक्तधारा पोर्टल पर शामिल करने तथा स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत बारिश के दौरान और बारिश के बाद किए जाने वाले कार्यों में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना केवल औपचारिक प्रक्रिया न होकर ऐसी उपयोगी और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण का आधार बने, जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिले।

उन्होंने कार्यों की समयबद्ध स्वीकृति, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को आपसी समन्वय से काम करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

You might also like!