Breaking

मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की सगे छोटे भाई की हत्या

Chhattisgarh 27 October 2026 (5)

post

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मामूली सी बात पर बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी, साथ ही आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम फरसगांव निवासी कुंदन सोरी अपने घर पर मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे मोबाइल देखने से मना किया और टोक दिया। इस छोटी सी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आपा खो चुके कैलाश ने लकड़ी का डंडा उठाया और अपने छोटे भाई कुंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने कुंदन के सिर पर भी एक जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

You might also like!