Breaking
- साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था आरोपी, एक की हत्या और दूसरी पर हमला; पुलिस ...
- रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ग...
- 3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गि...
- दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत
- भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियु...
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील
- झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण...
- चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मि...
- भोपाल-रायपुर के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, ₹15 हजार करोड़ की योजना स...
- अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव, मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में बैल...
भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल

धमतरी/बालोद। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की कमी और युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों के विलय को लेकर छात्रों और पालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को धमतरी और बालोद जिले से स्कूलों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किए जाने के मामले सामने आए।

भारी बारिश के बीच छात्रों और पालकों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करना है। पालकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्कूलों को दूसरे संस्थानों में मर्ज किए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्र-पालकों ने अपनी मांगों को लेकर स्कूल में ताला जड़ दिया। उनका कहना है कि बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। स्थानीय स्तर पर पालकों ने स्कूलों में आवश्यक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की समीक्षा की मांग की है।






