Breaking

सूखे नशे की तस्करी ‌करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा भी बरामद

Chhattisgarh 26 March 2026 (28)

post


Advertisement

रायपुर । सूखे नशे की तस्करी ‌करने वाली महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी महिला से ढाई किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि

25.03.2026 को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर मरवाही श्मशान घाट क्षेत्र में त्वरित दबिश दी गई, जहां एक महिला द्वारा गांजा की अवैध बिक्री की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम  मंशा पाण्डेय, पति रविराज पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, निवासी दुलारी नगर, मरवाडी श्मशान घाट के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 02 किलो 408 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000/- है, विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। समस्त जप्ती कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न की गई। 


पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा गांजा को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर फुटकर बिक्री की जा रही थी, जिससे स्थानीय स्तर पर नशे के प्रसार की पुष्टि होती है। प्रकरण में आरोपी के सप्लाई स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे जनसहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके। कोतवाली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।

You might also like!