Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
Dewas Crime News: देवास में 11 साल के बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, शराब को लेकर हुआ विवाद

देवास/उदयनगर। जिले के दूरस्थ अंचल उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बारियापुरा (MP News) में तीन दिन पहले घर में ही युवक की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या उसके साढ़े 11 साल के पुत्र ने ही धारदार हथियार से हमला करके की थी।

इसका कारण प्रारंभिक स्थिति में पुलिस द्वारा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस ने जांच शुरू की थी, जांच पूरी होने के बाद सोमवार रात को आरोपित नाबालिग पुत्र पर (Dewas Crime) केस दर्ज किया गया है।
ग्राम बारियापुरा निवासी 45 वर्षीय महेश अखाड़े का शव शुक्रवार रात को संदिग्ध अवस्था में घर से ही मिला था। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे जिससे प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका थी, जिस दौरान वारदात हुई थी उस दौरान मृतक महेश के पिता मृत्युभोज के कार्यक्रम में गांव में गए हुए थे। वहीं घर पर महेश की पत्नी और कुछ रिश्तेदार रुके हुए थे।
जांच शुरू करते हुए पुलिस ने सभी के बयान लिए इसके बाद पुत्र द्वारा धारदार हथियार से हमला करने और उसी से मौत होना पाया गया। उदयनगर थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दा ने बताया पारिवारिक विवाद में बच्चे द्वारा हमला करना सामने आया है और पूछताछ की जा रही है।
शराब का आदी था महेश घर पर होते रहते थे विवाद
पुलिस के अनुसार महेश शराब पीने का आदी था और घर पर पत्नी के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। जिस दिन वारदात हुई उस दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी दौरान बेटे द्वारा पिता पर हमला कर दिया गया होगा।







