Breaking
- 5th Mini National Badminton Championship Raipur: रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्र...
- Development Works 101 Crore Durg: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली को दी ...
- Sahaspur Lohara CHC Inspection: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्...
- Sharma Maharshi Kashyap Statue Kawardha: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा ...
- Award Arogya Se Atmanirbharta: पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5...
- Ram Katha Bhilai Chinmayanand Bapu: भिलाई में आयोजित श्री राम कथा में शामिल ह...
- Guru Nanak Jayanti Prakash Parv Bhilai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भिलाई में ...
- Witchcraft Suspicion Murder Bacheli: दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में ग्रामी...
- Elephant Attacks Tractor Kudmura Forest: कोरबा में ट्रैक्टर से हाथी भगाना पड़...
- Headline:Khairagarh Nagar Palika Election Civic Issues: खैरागढ़ नगरपालिका चुन...
5th Mini National Badminton Championship Raipur: रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने आज मोवा के आईस्पोर्टज बैडमिंटन एरीना में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों के 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर अरुण साव ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त कर खेल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बैडमिंटन केवल शारीरिक क्षमता का खेल नहीं है, बल्कि इसमें धैर्य, चपलता, तेज नजर, पैरों की फुर्ती और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भी आवश्यक होती है। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी को पूरे अनुशासन और एकाग्रता के साथ खेलना पड़ता है तथा खेल के मैदान में मिलने वाली सीख जीवन में भी सफलता हासिल करने में सहायक होती है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को नई दिशा मिलती है।






