Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैनबरा में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की
.webp)
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान 9 अक्टूबर, 2025 को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ एक व्यापक द्विपक्षीय बैठक की। ये बैठक भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने सैन्य अभ्यास, समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग सहयोग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में संयुक्त अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दौहराया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को रेखांकित करने वाले गहरे सांस्कृतिक संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर ज़ोर दिया और कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों की समग्र दिशा के अनुरूप रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय विस्तार देखा है। यह बातचीत तीन प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुई: सूचना साझाकरण पर एक समझौता, पनडुब्बी खोज और बचाव सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन और संयुक्त स्टाफ वार्ता की स्थापना पर संदर्भ की शर्तें।
बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खतरे के संबंध में भारत के रुख को दोहराया कि ‘’आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते तथा पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’’। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एकजुट होने का भी आग्रह किया।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ बैठक में थोड़ी देर के लिए शामिल हुए और राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और मई 2025 में हुए चुनाव में श्री अल्बानीज़ को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। एंथनी अल्बानीज़ ने नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति की सराहना की, विशेष रूप से रक्षा, साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में। उन्होंने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में भारत की सफलता की भी प्रशंसा की और आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए उत्साह व्यक्त किया।
बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी को परिभाषित करने वाली बढ़ती गहराई और आपसी विश्वास को रेखांकित किया गया।
इससे पहले दिन में राजनाथ सिंह का ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील ने स्वागत किया और उन्हें औपचारिक स्टेयर गार्ड सम्मान दिया गया। उनके कार्यक्रमों के अंतर्गत केसी-30ए बहुउद्देशीय परिवहन एवं टैंकर विमान (एमआरटीटी) पर हवा से हवा में ईंधन भरने का एक लाइव प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें कैनबरा जाते समय एक एफ-35 विमान में ईंधन भरा गया। इस प्रदर्शन में पिछले वर्ष हवा से हवा में ईंधन भरने संबंधी कार्यान्वयन व्यवस्था के बाद बढ़ती अंतर-संचालनीयता का प्रदर्शन किया गया। ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन पहुँचने पर राजनाथ सिंह का रिचर्ड मार्लेस की उपस्थिति में पारंपरिक स्वागत किया गया।
Source: PIB







