Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 सितंबर को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान से जुड़े विचारों को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्र के समग्र विकास की ऐसी दृष्टि प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण केंद्र में रहा। उनका जीवन राष्ट्रसेवा तथा कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अंत्योदय का उनका विचार गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी वर्गों तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।







