Breaking
- Chhattisgarh UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर दो दिवसीय मंथन, विव...
- Narayanpur Nutrition News: 13 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों को मिलेगा रोजाना म...
- Dantewada Seva Sankalp News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, अरुण ...
- Chhattisgarh PM Awas News: 2 लाख परिवारों ने किया नए पक्के घर में गृह प्रवेश,...
- Clean City News: IFAT India 2026 में रायपुर के स्वच्छता नवाचारों की राष्ट्रीय...
- विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य ...
- Raipur Ganesh Utsav News: आस्था के साथ व्यवस्था भी जरूरी, समितियों से संवाद क...
- Crime News: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ...
- हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : ...
- CG Weather Alert: 11-12 सितंबर को तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में...
Dantewada Seva Sankalp News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव ने जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश

रायपुर/दंतेवाड़ा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि जनपद, तहसील, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचें।

युवाओं से लेकर सामाजिक संगठनों की भागीदारी पर जोर
अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वसहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विभागवार तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यक्रमों को तय समयसीमा में पूरा करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एक महीने तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
दिनवार कार्यक्रम की तैयारियां
कलेक्टर देवेश ध्रुव ने जिले में अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं और दिनवार एवं तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के साथ नियमित समीक्षा करते हुए तैयारियों की सतत निगरानी करने को कहा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल सरकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला न होकर सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने का अवसर बने।






