Breaking
- Raipur News: प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे ...
- Raipur News: कांवड़ यात्रा के रूट पर सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अल...
- Surguja News: बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का आधार, मछली ...
- Raipur News: नेत्रदान को बढ़ावा देने अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यश...
- Bastar University News: भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, उच्च स्...
- Korba News: घर के पास खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, मौत से परिवार...
- Parenting Tips: बच्चों की फोन की आदत से हैं परेशान? बिना डांटे ऐसे कम करें Sc...
- तेज रफ्तार कार ने 4 मवेशियों को मारी टक्कर, 3 की मौत; नशे में था चालक
- विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्ट...
- बंदूक छोड़ अब राखी बना रहे आत्मसमर्पित नक्सली, पुनर्वास केंद्र में तैयार हुई ...
विकास के दावों के बीच लाल पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात

दंतेवाड़ा। आयरन हिल के आसपास बसे गांवों में लाल पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपनी परेशानी प्रशासन के सामने रखने का प्रयास किया। बीजापुर जिले के गमपुर, डोडी तुमनार, तामोड़ी, पुरंगेल समेत करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण बोतल में लाल पानी लेकर दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दशकों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक बचेली और किरंदुल क्षेत्र में एनएमडीसी के आयरन ओर से निकलने वाले डस्ट के कारण पानी प्रभावित हो रहा है। इसी समस्या को दिखाने के लिए ग्रामीण अपने साथ लाल रंग का पानी बोतल में लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी राहत नहीं मिल सकी है।
ग्रामीण कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस गांव लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की समस्या का गंभीरता से परीक्षण कराने और प्रभावित गांवों के लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।







