रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ दिनांक 17 फरवरी, 2026 (मंगलवार ) को रायपुर रेल मंडल में आयोजित की जाएगी ।
रायपुर मंडल में आयोजित इस बैठक में माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, श्री महेश कश्यप, श्री भोजराज नाग, माननीया सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं सहित अन्य सांसद उपस्थित रहेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश एवं मंडल रेल प्रबंधक,रायपुर श्री दयानंद और बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभाग अध्यक्ष रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।








