बीजापुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की 196वीं CRPF बटालियन में तैनात बिप्लब बिस्वास ने मशहूर टीवी क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति-17” में खेलते हुए ₹1 करोड़ जीतकर सभी को चौंका दिया। वे इस सीजन के दूसरे करोड़पति विजेता बन गए हैं।
बिप्लब ने शुरू से ही अपना आत्मविश्वास दिखाया और शुरुआती सवालों का जवाब बिना किसी लाइफलाइन के सही दिया। जैसे-जैसे सवाल कठिन होते गए, उन्होंने स्मार्ट तरीके से ऑडियंस पोल, 50-50 और संपर्क लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। लेकिन ₹1 करोड़ के सवाल में उन्होंने बिना किसी मदद के सही उत्तर दिया और अपनी जीत पक्की की।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उन्हें एक नई कार भी पुरस्कार में दी गई। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी शानदार उपलब्धि की सराहना की और बिप्लब को उनके परिवार के साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया।
बिप्लब की यह जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी CRPF और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

.webp)






