Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो

रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में निवेश और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के दोहन को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में 31 अगस्त को बड़ा रोड शो आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के खान मंत्रालय की ओर से क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त को लेकर यह कार्यक्रम मेफेयर लेक रिजॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी, खनन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इस नीलामी किश्त में कुल 20 खनिज ब्लॉक्स शामिल हैं, जिनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स हैं। इनमें ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। इन खनिजों को ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक विकास और रणनीतिक जरूरतों के लिहाज से अहम माना जाता है। रोड शो में नीलामी प्रक्रिया, निवेश की संभावनाओं और खनिज ब्लॉक्स के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी।
Technology Push: टिन और ई-रेत सांगवारी पोर्टल होंगे लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान खनिज क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही सीएमडीसी और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एमओयू तथा कोरन्डम कटिंग एवं पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ समझौते का आदान-प्रदान होगा। माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन और तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।
दोपहर में आयोजित तकनीकी सत्र में प्रस्तावित खनिज ब्लॉक्स, मिनरल ऑक्शन प्रोसेस, ई-ऑक्शन प्रक्रिया और अन्वेषण से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ ओपन हाउस चर्चा होगी। रोड शो के बाद नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य खनन परियोजनाओं को गति देना और निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है।






