Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
घर में शराब पार्टी करने से नाराज बेटे ने पार की हैवानियत की हदें, बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके तिल्दा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही 70 साल के बुजुर्ग पिता की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संतु कोठरी के रूप में हुई है, जो रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी संतु कोठरी को शराब पीने की गंभीर लत थी। वे अक्सर घर पर ही बाहरी लोगों को बुलाकर शराब पार्टी का आयोजन किया करते थे। पिता की इस लत और घर में होने वाली शराब पार्टियों से उनका बेटा बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू बेहद परेशान और नाराज रहता था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। सोमवार की रात को भी इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और हत्या तक पहुंच गई।
क्रोध में खोया आपा: बहस के दौरान गुस्से से आगबबूला हुए बेटे राजू ने घर में रखी आग जलाने वाली मोटी लकड़ी (लाठी) उठा ली और अपने बुजुर्ग पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आरोपी राजू ने लकड़ी से अपने पिता के सीने, सिर और शरीर के कई अन्य संवेदनशील हिस्सों पर बेहद जानलेवा प्रहार किए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि 70 वर्षीय बुजुर्ग संतु कोठरी ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी बेटे से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले घरेलू हत्याकांड, पुलिस की कार्रवाई और मामले की हर लाइव अपडेट जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें।







