Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
सनसनी: खेत में दफन मिला लापता महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

RRT News- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बोरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमानारा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को एक खेत में ताजी खुदी हुई कब्र दिखाई दी। खेत में किसी शव को दफनाए जाने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई करवाई, तो वहां से एक महिला का शव बरामद हुआ। खेत में इस तरह दफन लाश मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती तफ्तीश में मृतका की शिनाख्त बिंदा बाई के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, महिला बीते 30 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी और उसकी तलाश की जा रही थी। गुमशुदगी के कुछ ही दिनों बाद इस तरह खेत के बीचों-बीच महिला का शव दफन मिलने से यह साफ हो गया है कि मामला सामान्य नहीं है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए इसे संदिग्ध मौत और बेरहमी से की गई हत्या (Murder) से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद से आमानारा गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा दर्ज किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों और समय का पता लगाया जा सके। वहीं, पुलिस ने मृतका के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने का स्पष्ट मामला नजर आ रहा है और जल्द ही इस अंधी कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।







