Breaking
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
CRIME NEWS : पैसे को लेकर विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार

CRIME NEWS : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामूली पैसों के विवाद से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

घटना मंगला चौक के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मनेन्द्रगढ़ के रहने वाले बंसोड़ परिवार के सदस्य कुछ समय से बिलासपुर में रह रहे थे और भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी के पास रखी नकदी के अचानक गायब होने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद पर भी वार किया। घटना के बाद आसपास मौजूद परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।







