Breaking
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
- Chhattisgarh Textile News: तकनीकी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने बनेगी व्यापक क...
- Korba News: जामबहार में 3.40 करोड़ से बनेगा नया बिजली सबस्टेशन, 4500 से अधिक ...
- Bastar News: कीचड़ और दुर्गम रास्तों के बीच नक्सल पीड़ित परिवारों तक पहुंचे ड...
Crime News : लव मैरिज का खौफनाक अंत...! चार महीने की शादी, शक ने छीन ली जिंदगी; पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या

कानपुर। Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी पति सचिन सिंह ने पुलिस को जो आपबीती बताई, उसने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान श्वेता उर्फ रिया के रूप में हुई है। आरोपी पति सचिन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने का दावा
सचिन ने पुलिस को बताया, “मैंने पत्नी से कहा था कि दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा हूं और रात में घर नहीं लौटूंगा। लेकिन मुझे शक था, इसलिए रात में अचानक घर पहुंच गया। अंदर देखा तो मेरी पत्नी दो युवकों के बीच लेटी हुई थी।”
सचिन का आरोप है कि जब उसने इस दौरान वीडियो बनाना शुरू किया, तो दोनों युवक उसे देख चुके थे।
“उनमें से एक ने मुझसे कहा कि अगर संभल जाओगे तो ठीक रहेगा। लेकिन मेरी पत्नी ने कहा—इसको मारो, नहीं तो बवाल हो जाएगा।”
थाने तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुलझा विवाद
आरोपी ने बताया कि घटना के दौरान एक युवक ने पड़ोसी को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को थाने ले गई और समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
लेकिन घर लौटने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ।
“मेरी पत्नी ने मुझसे कहा- उनको तो मैं छुड़वा लूंगी, लेकिन तुझे फंसा दूंगी। मैं उन्हीं तीनों के साथ रहूंगी।”
आक्रोश में गला दबाकर की हत्या
सचिन के अनुसार, पत्नी की इन बातों से वह पूरी तरह टूट गया और गुस्से में आकर उसने श्वेता उर्फ रिया का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयान की सत्यता की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर रिश्तों में अविश्वास, शक और गुस्से के खतरनाक अंजाम को उजागर करती है।







